शाहजहांपुर, जून 19 -- शाहजहांपुर,संवाददाता। स्वदेशी जागरण मंच ने अमेरिकी सशस्त्र बलों की कार्रवाई में तीन भारतीय नाविकों की मौत पर कड़ा विरोध जताते हुए भारत में अमेरिकी राजदूत को ज्ञापन भेजा है। संगठन ने घटना को अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून, मानवाधिकारों और मानवीय सिद्धांतों के खिलाफ बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मंच का कहना है कि 8, 10 और 11 जून की घटनाओं से भारतीयों में आक्रोश है और अमेरिकी प्रशासन की प्रतिक्रिया भी संतोषजनक नहीं रही। ज्ञापन में संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून, जिनेवा कन्वेंशन और आईएमओ नियमों का हवाला देते हुए पारदर्शी जांच की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- अमेरिकी कार्रवाई में भारतीय नाविकों की मौत पर स्वदेशी जागरण मंच का विरोध मंच ने दोषियों की जवाबदेही तय करने, मृतक नाविकों के परिवारों को उच...