अमेरिकी कंपनी से महनार के अमित राज को 45 लाख का पैकेज
हाजीपुर, सितम्बर 10 -- महनार प्रखंड के अलीपुर हट्टा गांव निवासी अमित राज ने अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एनआईटी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष के छात्र अमित को अमेरिकी साइबर सुरक्षा कंपनी जेडस्केलर से 45 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिला है। अमित ने जून और जुलाई में कंपनी में दो माह की समर इंटर्नशिप की। इस दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट्स और ऑटोमेशन से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम किया। इंटर्नशिप के दौरान उनके बेहतर प्रदर्शन और तकनीकी दक्षता से प्रभावित होकर कंपनी ने उन्हें पीपीओ दिया। बीटेक पूरा करने के बाद वह कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्य करेंगे। यह भी पढ़ें- छोटे कॉलेज को नहीं बनाया बहाना, IIT-NIT वालों से दोस्ती कर सीखी कोडिंग; हासिल किया 6...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.