अमेरिकी कंपनी को लगाई 1.41 लाख डॉलर की चपत
प्रयागराज, अप्रैल 17 -- धूमनगंज थाने में एक अमेरिकी कंपनी के साथ हुए साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, अनधिकृत एपीआई उपयोग और इनसाइडर दुरुपयोग के चलते कंपनी को करीब 1,41,467.80 अमेरिकी डॉलर (करोड़ों रुपये) की वित्तीय क्षति हुई है। सेत्शेल इंक कंपनी के अधिकृत विधिक प्रतिनिधि मोहम्मद सईम की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि सात व आठ दिसंबर 2025 को कंपनी के सिस्टम में एपीआई पर 1.20 लाख से अधिक संदिग्ध अनुरोध दर्ज हुए। ये सभी अनुरोध असफल रहे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह गतिविधि ऑटोमेटेड बॉट्स के जरिए की गई और इसमें नेपाल से जुड़े आईपी एड्रेस व वीपीएन नेटवर्क का इस्तेमाल हुआ है। जबकि जांच में यह भी मिला कि संदिग्ध आईपी एड्रेस का अंतिम वैध लॉगिन प्रयागराज से हुआ था। जांच के दौरान कुछ आईपी रेंज कंपनी के पूर्व कर्मच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.