नई दिल्ली, फरवरी 11 -- बुधवार को टेक्सास के एल पासो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ऊपर हवाई क्षेत्र अचानक बंद कर दिया गया, जब मैक्सिकन ड्रग कार्टेल के ड्रोनों ने अमेरिकी हवाई क्षेत्र में घुस गए। जिस कारण थोड़ी देर के लिए ही सही, एयरस्पेस को बंद करना पड़ा। संघीय विमानन प्रशासन (FAA) ने शुरुआत में 10 दिनों (11 से 20 फरवरी तक) के लिए सभी उड़ानें ( वाणिज्यिक, कार्गो और सामान्य एविएशन ) रोकने की घोषणा की थी। इलाके को 'राष्ट्रीय रक्षा हवाई क्षेत्र' घोषित किया गया था, जिससे एल पासो और पड़ोसी सांता टेरेसा (न्यू मैक्सिको) के ऊपर कोई उड़ान संभव नहीं थी। हालांकि, कुछ घंटों बाद ही FAA ने इस प्रतिबंध को हटा लिया और सामान्य उड़ानें बहाल कर दी गईं। एपी की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि मैक्सिकन कार्टेल के कई ड्रोनों ने अमेरिकी ह...