वॉशिंगटन, मार्च 1 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अहम जानकारी देते हुए बताया कि इजरायल और अमेरिका की सैन्य कार्रवाई में ईरान के 48 नेताओं की मौत हुई है। शनिवार सुबह हुए इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की भी मौत हो गई थी। इसके अलावा, ईरान की मिलिट्री से भी जुड़े कई बड़े अधिकारी मारे गए हैं। इन हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। इजरायली-अमेरिकी हमलों का जवाब देते हुए ईरान ने गल्फ देशों में अमेरिकी ठिकानों समेत अन्य जगह जमकर मिसाइलें बरसाईं। फॉक्स न्यूज के एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, "कोई भी हमारी सफलता पर आसानी से यकीन नहीं कर सकता, एक ही बार में 48 नेता चले गए। और यह तेजी से आगे बढ़ रहा है।" वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ने सीएनबीसी से बात करते हुए कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.