आगरा, अप्रैल 9 -- अमेरिका-ईरान के मध्य दो सप्ताह के सीजफायर से जनपद के कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। युद्ध की वजह से उत्पादों के आयात व निर्यात में आ रही दिक्कतें समाप्त होगी। शेयर बाजार समेत अन्य कारोबारों में स्थिरता आएगी। बाजार में स्थिरता से कारीगरों को भी अब काम मिलेगा। बुधवार को शहर के कारोबारी योगेश चंद्र गौड़ ने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच हुए दो सप्ताह के सीजफायर से बाजार में स्थिरता आएगी। कारोबारियों को उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच युद्ध समाप्त होगा। विश्व में अर्थव्यवस्था एक बार फिर पटरी से लौटेगी। खाड़ी देशों में भारत बहुत से उत्पाद का निर्यात करता है। सीजफायर के बाद समुद्र में फंसे जहाज भी सुरक्षित निकल सकेंगे। व्यापारी नेता सतीश गुप्ता कहते हैं कि अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर से कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। हालां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.