बहराइच, मार्च 1 -- बहराइच, संवाददाता। रहबर ए मोअज्जम अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय के लोगों ने भारी रंज व गम का इजहार किया है। मस्जिदों और इमामबाड़ों में विशेष दुआएं की गईं। विरोध प्रदर्शन किया। गम में डूबे लोगों ने अमेरिका और इजराइल की बमबारी और मिसाइलों से हमले की पुरजोर निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि बमबारी करके रहबर को शहीद कर दिया गया लेकिन उनकी शहादत कामयाब रहेगी। शिया समुदाय के लोग तीन दिन तक काले लिबास पहनेंगे और शोक मनाएंगे। इस दौरान मजलिसों और जुलूसों को निकालने की तैयारी की जा रही है। शिया जामा मस्जिद पर शोक सभा को सम्बोधित करते हुए इमाम ए जुमा मौलाना मोहम्मद मेंहदी ने कड़े अलफाजों में अमेरिकी कृत्य की निंदा की। उन्होंने कहा कि हम सभी रहबर के साथ हैं। उनकी शहादत से इस्लाम को दुनिया भर में नई ताकत मिलेगी। अमेरिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.