पीलीभीत, मार्च 10 -- पूरनपुर, संवाददाता। भाकियू कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भारत अमेरिका के बीच हुए समझौते के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया। इसमें व्यापारिक समझौते को सार्वजनिक करने की मांग रखी गई।मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी सगठन के कार्यकर्ता असम हाइवे पर एकत्र हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। कोतवाली रोड से होकर टैक्टर तहसील परिसर पहुंचे। प्रदर्शन की जानकारी लगते ही सीओ डा. प्रतीक दहिया पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अमेरिका से हुए व्यापारिक समझौते का विरोध किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि भारत अमेरिका के बीच की गई फ्री ट्रेड डील किसानों के हित में नहीं हैं। इस डील को सार्वजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.