नई दिल्ली, मार्च 6 -- मध्य पूर्व में अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान के बीच चल रहे युद्ध ने नया मोड़ ले लिया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने गुरुवार को एनबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में साफ कहा कि इस्लामिक गणराज्य न तो युद्धविराम की मांग कर रहा है और न ही अमेरिका के साथ किसी बातचीत में रुचि रखता है। उन्होंने कहा कि हम युद्धविराम नहीं मांग रहे। अमेरिका के साथ बातचीत का कोई कारण नहीं दिखता। हमने पहले भी दो बार बात की, लेकिन हर बार बीच में ही उन पर हमला हुआ। अराघची ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने के सवाल पर कहा कि फिलहाल ऐसा कोई इरादा नहीं है, लेकिन युद्ध जैसे-जैसे लंबा खिंचेगा, हर संभावित परिदृश्य पर विचार किया जाएगा। ईरान ने गुरुवार को इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर नए सिरे से हमले तेज कर दिए। ईरानी मीडिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.