नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जंग का अखाड़ा बना हुआ है। अमेरिकी नाकेबंदी के बाद ईरान ने भी यहां से जहाजों की आवाजाही को बंद कर दिया है और अब यह लड़ाई वर्चस्व की बन गई है। इस बीच अब अमेरिका से एक बड़ी खबर आई है। अमेरिका ने अपने नेवी चीफ को आनन फानन में पद से हटा दिया है। अमेरिकी युद्ध विभाग ने गुरुवार को अचानक इसकी घोषणा की है कि नौसेना सचिव जॉन सी. फेलन तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ रहे हैं। इसके साथ ही हंग काओ को कार्यवाहक नेवी चीफ बनाने की घोषणा की गई है। पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने फेलन को उनकी सेवा के लिए धन्यवाद दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पार्नेल ने लिखा, "नौसेना सचिव जॉन सी. फेलन प्रशासन छोड़ रहे हैं, जो तत्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.