काशीपुर, मार्च 17 -- बाजपुर, संवाददाता। अमेरिका से व्हाट्सएप कॉल के जरिए क्षेत्र के व्यवसायी से तीन करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में जांच शुरू कर दी गई है। जांच दोराहा चौकी इंचार्ज जगदीश तिवारी को सौंपी गई है। पुलिस अब उन नंबरों को खंगाल रही है, जिनसे लगातार धमकी भरे मैसेज और वॉइस रिकॉर्डिंग भेजी जा रही थी। क्या वास्तव में कॉल अमेरिका से आई है या किसी स्थानीय गैंग ने वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल कर धामी गैंगस्टर के नाम पर डराने की साजिश रची है। पीड़ित जैमल सिंह और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस सतर्क है। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि जांच के लिए दोराहा चौकी इंचार्ज को निर्देशित किया गया है। जल्द ही कॉल रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को बेनकाब किया जाएगा। बता दें कि ताली फार्म निवासी जैमल सिंह को 13 फरवरी से लगातार ...