नई दिल्ली, फरवरी 26 -- डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड पर दबाव बढ़ाने के बीच संसद में गुरुवार को अचानक आम चुनाव की घोषणा कर दी। देश में अब 24 मार्च 2026 को संसदीय चुनाव होंगे, जो मूल समयसीमा अक्टूबर 2026 से सात महीने पहले हैं। फ्रेडरिक्सन ने संसद में विशेष बयान देते हुए कहा कि उन्होंने राजा फ्रेडरिक को सिफारिश की है और चुनाव की तारीख तय हो गई है। उन्होंने इसे डेनमार्क और यूरोप के लिए निर्णायक मोड़ बताया, जिसमें सुरक्षा, संप्रभुता और अमेरिका के साथ संबंधों की चुनौतियां मुख्य मुद्दे होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जल्द ही वसंत होगा और डेनिश लोग जल्द ही मतदान करने जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जोर दिया कि अगले चार सालों में डेनमार्क और यूरोप को खुद पर भरोसा कर मजबूत होना होगा, अ...