नई दिल्ली, फरवरी 5 -- भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने अमेरिका से ट्रेड डील को किसानों को बर्बाद करने की नीति बताई। इसके साथ ही कहा कि बजट में भी किसानों के लिए कुछ नहीं है। किसानों को अपनी जमीन बचाते हुए बीस साल लड़ाई लड़नी पड़ेगी।रामपुर पहुंचे राकेश टिकैत ने यूजीसी पर भी सरकार को घेरा और कहा कि इसे लड़ाई कराने के लिए लाया गया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता टिकैत भाकियू जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह गिल के पिपलिया अहला गांव स्थित निवास पर शोक जताने पहुंचे थे। टिकैत ने किसानों के साथ चर्चा की और संगठन को और मजबूत बनाने तथा किसानों के हितों में संघर्ष करते रहने का आह्वान किया। वहीं, पत्रकारों से बात करते हुए राकेश टिकैत सरकार द्वारा अमेरिका से की गई ट्रेड डील के बारे में कहा कि इससे गो पालक व कपास के किसान बर्बाद हो जाएंगे। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.