हापुड़, फरवरी 19 -- अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर चल रही कवायद पर भडक़े भाकियू कार्यकर्ताओं ने देश के किसान बर्बाद होने का आरोप लगाकर दिल्ली घेरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी। भाकियू टिकैत की युवा इकाई द्वारा गुरुवार को तहसील परिसर में मासिक पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय किसानों से जुड़ीं समस्याओं के साथ गन्ना भुगतान में तेजी न आने पर कड़ी नाराजगी जताई गई। सरदार संतोष सिंह की अध्यक्षता और मंडल उपाध्यक्ष शब्बू चौधरी के संचालन में हुई पंचायत में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी। मंडल अध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर कवायद की जा रही है। अगर यह डील फाइनल कर दी गई तो फिर धोखे के साथ ही देश के करोड़ों किसानों के भूखे मरने की नौबत आ जाएगी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर ट्रेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.