बुलंदशहर, मार्च 2 -- सोमवार को प्रीत विहार बुलंदशहर स्थित कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. राकेश भाटी के आवास पर मंडल अध्यक्ष मेरठ क्षत्रिय महासभा ज्ञानेंद्र सिंह राघव द्वारा आयोजित बैठक में पहुंचे किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भारत व अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पर कहा कि भारत सरकार व प्रधानमंत्री किसानों के हितों को अमेरिका के हाथों अपनी कमजोरी की वजह से बेच चुके हैं। तथा शुरू से ही भारत की केंद्र सरकार किसान विरोधी है, किसानों के विरुद्ध लाए गए तीन काले कानून व 700 किसानों की शहादत इस बात का जीता जागता उदाहरण है। किसान संगठनों को अमेरिका की ट्रेड डील के खिलाफ एकत्रित होकर मजबूती से लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहना है। पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी व कार्यक्रम आयोजक क्षत्रिय महासभा ...