शामली, फरवरी 27 -- किसानों के मुद्दों को लेकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकाली जा रही 'जागृति यात्रा' शनिवार को जनपद में पहुंची। यात्रा के दौरान क्षेत्र के हमजा कॉलोनी में आयोजित विशाल किसान सभा को संबोधित करते हुए प्रमुख किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अमेरिका ट्रेड डील को किसान विरोधी करार देते हुए इसे रद करने की मांग की। शुक्रवार को क्षेत्र के सलेमपुर मार्ग स्थित हमजा कॉलोनी में भारतीय किसान यूनियन (आजाद गुट) द्वारा आयोजित किसान सभा में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभा में मुख्य रूप से अमेरिका के साथ किए गए समझौते को निरस्त करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाने समेत कई मांगों को लेकर सरकार को घेरा गया। भाकियू आजाद गुट की जागृति यात्रा के तहत निकल रहे किसान नेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.