नई दिल्ली, मार्च 5 -- मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने एक बड़ी और सख्त घोषणा की है। होर्मुज जलडमरूमध्य अब केवल संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल, यूरोप और उनके पश्चिमी सहयोगियों के जहाजों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यह ऐलान गुरुवार को ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी के माध्यम से किया गया। IRGC ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका, इजरायल, यूरोप या उनके समर्थक देशों का कोई भी जहाज इस महत्वपूर्ण जलमार्ग से गुजरने की कोशिश करता है, तो उस पर निश्चित रूप से हमला किया जाएगा और उसे नष्ट कर दिया जाएगा। इससे पहले बुधवार को IRGC ने कहा था कि होर्मुज सिर्फ चीन के लिए बंद नहीं है। नए ऐलान के बाद अब साफ हो गया है कि भारत भी इस सख्ती से बाहर है और तेल इंडिया को भी मिलेगा। ईरानी अधिकारियों ने कहा कि...