नई दिल्ली, मई 24 -- Top News Today: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने पहलगाम आतंकी हमले का विस्तृत आरोपपत्र दाखिल कर दिया है, लेकिन जांचकर्ता अब अमेरिका निर्मित GoPro कैमरा चीन होते हुए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों तक कैसे पहुंचा, इस पूरी ग्लोबल सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटे हैं। इधर, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस की परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। अब पार्टी के अस्थायी मुख्यालय 'तृणमूल भवन' को लेकर नया संकट खड़ा हो गया है। कोलकाता के ईएम बाइपास के पास एपी कैनाल साउथ रोड स्थित बहुमंजिला इमारत के मालिक मनोतोस साहा उर्फ मोंटू साहा ने पार्टी को दो महीने के अंदर कार्यालय खाली करने का नोटिस थमा दिया है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें... अमेरिका से चीन भेजा गया गोप्रो कैमरा लश्कर आतंकियों के हाथ कैसे पहुंचा? पहलगाम आतंकी हमल...