नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- मध्य पूर्व में युद्ध के चलते गैस आपूर्ति प्रभावित होने के बाद आयात के दूसरे विकल्प देख रहा भारत, अमेरिका से एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) खरीदने की तैयार कर रहा है। भारत के उस अनुरोध पर कतर यह विचार करने के लिए तैयार है जिसमें कतर के साथ होने वाले नए आपूर्ति समझौते में अमेरिका से आने वाली एलएनजी को शामिल करने की बात कही गई है। इससे भारत को अपने आयात के स्रोतों में विविधता लाने में मदद मिलेगी, जो ईरान युद्ध के कारण आई बाधाओं के बाद जरूरी हो गया।

गैस आपूर्ति में बाधा के बाद भारत की रणनीति पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी गैस आयातक कंपनी है। वह कतर के साथ बातचीत कर रही है ताकि 2028 से शुरू होने वाले दीर्घकालिक अनुबंध के तहत कुछ एलएनजी अमेरिका से मंगवाई जा सके। पेट्रोनेट के ग्रुप जनरल मैनेजर विवेक मित्तल ने ...