अमरोहा, मार्च 3 -- राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह सोमवार को पीलीभीत जाते वक्त गजरौला में ठहरे। कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यूएस डील पर कृषि आयात व डेयरी उत्पाद आयात पर सरकार किसानों कॊ संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दे पा रही है। कृषि उत्पाद व डेयरी उत्पाद के आयात पर यदि समझौता किया गया तो यह देश के किसानों के लिए डेथ वारंट साबित होगा। देश में लघु और सीमांत किसानों को अपनी जीविका चलाने के लिए दूध उत्पादन व पशु पालन से गुजारा करना पड़ता है। जबकि आज किसानों को दूध की कीमत पानी से भी कम मिलती है और मंहगाई के अनुपात में किसानों की फसलों के दाम कम मिलते हैं। ऐसे में यदि अमेरिका से कृषि व डेयरी उत्पाद आयात किए गए तो देश का किसान बर्बाद हो जाएगा। इसके विरोध में आगामी 10 मार्च को देश के 250 किसान संगठनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.