अमेरिका से करार में विशेष बाजार पहुंच पाने की कोशिश
नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि भारत अपने उत्पादों के लिए अमेरिका में प्रेफरेंशियल मार्केट एक्सेस (विशेष बाजार पहुंच) हासिल करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध काफी मजबूत हैं और दोनों देशों के बीच टेक्नोलॉजी, रक्षा, व्यापार और निवेश जैसे क्षेत्रों में गहरी साझेदारी है। गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत का अमेरिका के साथ व्यापार समझौता अन्य देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में है और भारत इस समय व्यापार बढ़ाने के लिए बहुत अच्छे मौके पर है। दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने के कारण भारत में निवेश के लिए बड़ी संभावनाएं हैं और भविष्य में निवेशक यहां और ज्यादा रुचि दिखाएंगे।उधर, केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.