अमेरिका सहित चार देशों में कबीर का देंगे संदेश
वाराणसी, अगस्त 4 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कबीर प्राकट्य धाम, लहरतारा और आचार्यगद्दी कबीर धर्म स्थान खरसिआ के पीठाधीश्वर आचार्य पंथश्री हजूर अर्धनाम मंगलवार को अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए। इन देशों में वह कबीर की वाणी-वचनों के साथ भारत की सांस्कृतिक विरासत का संदेश देंगे। इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान कनाडा के टोरंटो में कबीर मठ एवं आश्रम का उद्घाटन होगा। योग्य संत को महंत बनाया जाएगा। त्रिनिदाद एंड टोबैगो, वेस्टइंडीज में तीन सप्ताह के प्रवास में पंथश्री विभिन्न स्थानों पर सत्संग करेंगे। अमेरिका के विभिन्न शहरों में प्रवास के बाद उनकी यात्रा का अंतिम पड़ाव इंग्लैंड में होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.