नई दिल्ली, मार्च 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते पर शुक्रवार को एक बार फिर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे भारत को कुछ नहीं मिला। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दलितों के हक में जिस तेजी से काम करना चाहिए था, उसमें कमियां रहीं। ये कमी न होती तो कांशीराम राजनीति में सफल नहीं होते। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जवाहरलाल नेहरू जिंदा होते तो कांशीराम कांग्रेस के मुख्यमंत्री हो जाते। राहुल गांधी ने कांशीराम की 92वीं जयंती पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 'सामाजिक परिवर्तन दिवस' को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका से व्यापार समझौते के मुताबिक भारत अमेरिका से नौ लाख करोड़ रुपये का सामान खरीदेगा। अमेरिका से इतनी खरीदारी करेंगे तो हमारा किसान क्या करेगा? ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.