नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- Iran US War Update: ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को ईरान से सुरक्षित निकाले गए भारतीय नागरिकों की संख्या के बार में बताया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच ईरान से 1200 से ज्यादा भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। ईरान और अमेरिका के बीच पिछले महीनेभर से युद्ध छिड़ा हुआ है। इस दौरान, ईरान और खाड़ी के देशों में बड़ी तादाद में भारतीय रह रहे हैं। वहां से उन्हें सुरक्षित निकाला जा रहा है। दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह निकासी आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते की जा रही है, जिसमें केंद्र जमीनी स्तर पर प्रयासों का बारीकी से समन्वय कर रहा है। उन्होंने बताया, "लगभग 1200 भारतीय नागरिकों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.