अमेरिका या इजरायल? GenZ ने किसे माना भारत का सच्चा रक्षा सहयोगी, सर्वे में हुआ खुलासा
नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- दुनिया भर में इन दिनों GenZ को लेकर क्रेज चल रहा है। दुनिया की सरकारें यह देखने में लगी हुई हैं कि आखिर युवा वर्ग किसी मुद्दे के बारे में क्या सोचता है। ऐसे ही भारत और इजरायल के संबंधों के बारे में रिसर्च करने वाले 'इंडिया इजरायल सेंटर' ने भारतीय जेनजी को लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से एक सर्वे किया। इसमें देखा गया कि 18 से 29 वर्ष के भारतीय युवा किस देश को भारत के सबसे करीबी कूटनीतिक साझेदार और रक्षा साझेदार के तौर पर देखते हैं। इस रिसर्च के मुताबिक, इजरायल टॉप देशों में शामिल रहा है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अपनी रिसर्च रिपोर्ट के सार्वजनिक करते हुए 'इंडिया इजरायल सेंटर' ने बताया कि भारत का करीब 41 फीसदी युवा इजरायल को देश के सबसे करीबी कूटनीतिक साझेदारों में से एक मानता है। यह टॉप देशों में शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.