अमेरिका में Rs.1.9 लाख और भारत में सीधे Rs.3 लाख! ये है iPhone के महंगा होने की असली वजह
नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- अमेरिका में करीब 1.9 लाख रुपये और भारत में 2,99,900 रुपये! आखिर एक ही आईफोन की कीमत में इतना बड़ा अंतर क्यों है? ऐपल का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च होने के बाद यह सवाल तेजी से उठ रहा है। अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत 1,999 डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 1.9 लाख रुपये बैठती है। वहीं भारत में इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है। यानी दोनों मार्केट्स की कीमत में करीब 1 लाख रुपये से ज्यादा का अंतर है। आइए इसकी वजह समझते हैं। सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि अमेरिका में ऐपल की वेबसाइट पर दिखाई जाने वाली कीमत में आमतौर पर वहां का सेल्स टैक्स शामिल नहीं होता। डिवाइस खरीदते वक्त ग्राहक के स्टेट के हिसाब से अलग टैक्स जुड़ सकता है। दूसरी तरफ भारत में ऐपल की घोषित कीमत में लागू टैक्स शामिल होता है। इसलिए सीधे डॉलर को रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.