अमेरिका में 300 नेवी कैडेट्स की बनीं कमांडर, जानें कौन हैं भारतीय मूल की रिद्धि चौहान?
नई दिल्ली, जुलाई 11 -- भारत के युवाओं ने दुनियाभर में ऊंचे पद हासिल किए हैं। कई देशों की कमान भी भारतीय मूल के लोगों हाथ में रही है। इसी बीच भारतीय मूल की 17 साल की रिद्धि चौहान ने अमेरिका में एक मिसाल कायम की है। रिद्धि स्कूल नेवी जूनियर रिजर्व ऑफिसर ट्रेनिंग कोर में कमांडिंग ऑफिसर बनी हैं। रिद्धी आगे चलकर अमेरिकी नौसेना में सेवा देना चाहती हैं। न्यूयॉर्क के बेंजामिन एन कार्डोजो हाइस्कूल में रिद्धि को यह जिम्मेदारी दी गई है।300 कैडेट्स को कमांड देती हैं रिद्धि रिद्धि पर पूरी बटालियन की जिम्मेदारी हैं। वह 300 कैडेट्स को कमांड देती हैं और सारे कैडेट्स उनके ऑर्डर को फॉलो करते हैं। सप्ताह में एक दिन ड्रिल होती है। रिद्धि सुबह 7 बजे ही अपने स्कूल पहुंचती हैं और फिर परेड क नेतृत्व करती हैं। रिद्धि का कहना है कि यह उनके जीवन का सबसे अच्छा अनुभव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.