नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- - अधिकार समूहों ने इसे नस्लवादी और अमेरिका-विरोधी करार दिया

विज्ञापन में विवाद वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग के उस विज्ञापन पर विवाद बढ़ गया है, जिसमें 'मिस्टर सिंह' को खुद देश छोड़ते दिखाया गया है। अधिकार समूहों ने इस विज्ञापन को नस्लवादी और अमेरिका-विरोधी करार दिया है।

गृह सुरक्षा विभाग का अभियान गृह सुरक्षा विभाग ने बिना लाइसेंस वाले वाणिज्यिक चालकों के खिलाफ अपने अभियान के तहत 'एक्स' पर कृत्रिम मेodha (एआई) से तैयार तस्वीरों का इस्तेमाल किया जिसमें भूरी दाढ़ी वाले एक व्यक्ति को दिखाते हुए संदेश लिखा गया है- 'हमारी सड़कों से दफा हो जाओ, 'मिस्टर सिंह' आपको वाहन चलाना नहीं आता। एक्स पर पोस्ट किए गए एक अन्य वीडियो में 'ट्रांसफॉर्मर्स' (फिल्म) के मुख्य खलनायक किरदार 'मेगाट्रॉन' को 'एलियंस' की रिह...