मुरादाबाद, अप्रैल 27 -- अमेरिका में आयोजित हो रहे हाई प्वाइंट शो में हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद की तरफ से भारतीय हस्तशिल्प और अक्तूबर में एक्सपो मार्ट, नोएडा पर आयोजित होने वाले ऑटम फेयर 2026 का जिस तरह से प्रचार किया गया उससे निर्यातकों में कारोबार बढ़ने से जुड़ी नई उम्मीदें जागी हैं। परिषद के अध्यक्ष डॉ.नीरज खन्ना की अगुवाई में पहुंची ईपीसीएच की टीम ने हाई प्वाइंट शो के दौरान हस्तशिल्प उत्पादों और ऑटम मेले का हाई प्रमोशन किया। मुरादाबाद में यंग एंटरप्रेन्योर सोसाइटी के अध्यक्ष जेपी सिंह ने कहा कि हाई प्वाइंट पर पहली बार ईपीसीएच की ओर से काफी बड़े पैमाने पर भारतीय हस्तशिल्प के साथ ही एक्सपोर्ट के फेयर की पब्लिसिटी की गई है जिसका काफी अच्छा लाभ निश्चित रूप से हस्तशिल्प के सेक्टर को मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.