अमेरिका में बैठ पुतिन के कसीदे पढ़ आए राहुल गांधी, पश्चिमी देशों को सुनाया; इजरायल-पाकिस्तान पर क्या बोले?
शिकागो, नवम्बर 20 -- कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की खूब तारीफ की है। उन्होंने पुतिन को उन नेताओं में शामिल बताया, जिनकी भू-राजनीतिक समझ बेहद गहरी है। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में पश्चिमी देशों के नेतृत्व में एक बदलाव देखा है। पहले पश्चिमी देशों के नेताओं को दुनिया के दूसरे हिस्सों की अच्छी समझ होती थी, लेकिन बाद में ऐसे नेता सामने आने लगे, जिनका ध्यान केवल अपने देश के अंदरूनी मामलों पर केंद्रित था। राहुल गांधी ने कहा कि इसके उलट पुतिन के पास अंतरराष्ट्रीय मामलों की व्यापक समझ है और वह वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से बात कर सकते हैं। राहुल गांधी 18 नवंबर को अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसका विषय थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.