न्यूयॉर्क, सितम्बर 2 -- अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में बैंक ऑफ अमेरिकी की एग्जीक्यूटिव एरिन पियाचेंटी की हत्या कर दी गई। टाइम्स स्क्वायर पर एक महिला ने अचानक दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इनमें से एक बैंक ऑफ अमेरिका की एग्जीक्यूटिव थी। इसके बाद पुलिस ने हमलावर महिला को गोली मार दी, जिससे उसकी भी मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को हुई यह घटना वन टाइम्स स्क्वायर के ठीक बाहर न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के एक उप केंद्र के पास हुई। वन टाइम्स स्क्वायर वही इमारत है, जहां शहर में हर बार नए साल की पूर्व संध्या के 'बॉल ड्रॉप' समारोह का आयोजन होता है। टाइम्स स्क्वायर न्यूयॉर्क के उन इलाकों में शामिल है, जहां सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं।बैग से चाकू निकालकर हमला न्यूयॉर्क पुलिस ने सोमवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन में...