नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- वाशिंगटन। अमेरिका में बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदनों में पिछले सप्ताह गिरावट दर्ज की गई। ईरान युद्ध के कारण श्रम बाजार में नरमी और ऊर्जा की बढ़ती लागत के बावजूद छंटनी का स्तर अभी भी कम बना हुआ है। श्रम विभाग ने बताया कि 28 मार्च को समाप्त सप्ताह के लिए बेरोजगारी लाभ मांगने वाले अमेरिकियों की संख्या पिछले सप्ताह के 2.11 लाख से नौ हजार घटकर 2.02 लाख रह गई। यह संख्या विश्लेषण फर्म फैक्टसेट के अनुमान (2.12 लाख) से कम है और पिछले कई वर्षों के दायरे के भीतर है। बेरोजगारी लाभ के आवेदनों को अमेरिका में छंटनी का प्रतीक माना जाता है और इससे रोजगार बाजार की सेहत का पता चलता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.