नई दिल्ली, जनवरी 26 -- अमेरिका में बर्फीले तूफान में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 7 लोगों की मौत हो गई है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक मेन के बांगोर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बर्फीले तूफान में एक निजी व्यावसायिक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और चालक दल का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक न्यू इंग्लैंड समेत अमेरिका का अधिकतर इलाका इस समय बर्फीले तूफान से जूझ रहा है। इसमें आठ लोगों को ले जा रहा बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 विमान रविवार रात को उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बोस्टन से लगभग 200 मील उत्तर में स्थित हवाई अड्डे को दुर्घटना के बाद बंद कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक विमान उड़ान भरने की कोशिश करते समय पलट गया और उसमें आग लग गई। यह रविवार शाम लगभग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.