नई दिल्ली, जून 15 -- विदेशियों की एंट्री को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बेहद सख्त हैं। 12 देशों पर ट्रैवल बैन लगाने के बाद अब वह इस लिस्ट को और लंबी करना चाहते हैं। जल्द ही वह नई लिस्ट का भी ऐलान कर सकते हैं। इस लिस्ट में भारत के एक और पड़ोसी देश के होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक भूटान का नाम इस नई लिस्ट में शामिल हो सकता है। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने 12 देशों की सूची में अफगानिस्तान और म्यांमार को शामिल किया था। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के एक समझौते पर किए गए हस्ताक्षर को लेकर रॉयटर्स का कहना है कि अमेरिकी प्रशासन ने तीन दर्जन देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने का फैसला कर लिया है। 60 दिनों के अंदर अगर ये देश मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं तो उनपर आंशिक या फिर पूर्ण यात्रा प्रतिबंध लगाया जा सकता है। अमेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.