नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- अमेरिका में दीवाली को राष्ट्रीय छुट्टी घोषित करने की मांग एक बार फिर उठी है। अमेरिकी सांसद ग्रेस मेंग के नेतृत्व में कई सांसदों ने सोमवार को प्रतिनिधि सभा में दीवाली को संघीय अवकाश यानी फेडरल हॉलिडे घोषित करने के लिए एक विधेयक दोबारा पेश करने की घोषणा की। कांग्रेसनल एशियन पैसिफिक अमेरिकन कॉकस की अध्यक्ष ग्रेस मेंग और 19 अन्य अमेरिकी सांसदों ने मिलकर दीवाली डे एक्ट को फिर से पेश किया। इन सांसदों में भारतीय मूल के राजा कृष्णमूर्ति, सुहास सुब्रमण्यम, श्री थानेदार, रो खन्ना और एमी बेरा भी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...