वॉशिंगटन, जनवरी 10 -- अमेरिका में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां के मिसिसिपी शहर में हुई मास शूटिंग में छह लोगों की मौत हो गई है। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक एक पागल इंसान ने अलग-अलग जगहों पर गोलियां बरसाकर इस घटना को अंजाम दिया। क्ले काउंटी शेरिफ एडी स्कॉट ने फेसबुक पर घटना का विवरण दिया है। उन्होंने लिखा कि दुर्भाग्य की बात है कि हमारी कम्यूनिटी में एक दर्दनाक घटना हुई है। हिंसा के चलते कई निर्दोषों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। अमेरिकी पुलिस के मुताबिक घटनाएं, वेस्ट प्वॉइंट में तीन जगहों पर हुईं। घटना में शामिल व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है। नामीसा मिसिसिपी के उत्तरपूर्व में स्थित, क्ले काउंटी की जनसंख्या करीब 20,000 है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...