नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- अमेरिका में हो रहे मिडटर्म चुनाव के रिजल्ट पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं, पर अमेरिका के वोटर्स ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका दिया। ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी इस चुनाव में करारी हार के करीब पहुंच गई है। विपक्षी डेमोक्रेट्स को अमेरिकी सीनेट में बहुमत मिल गया है। डेमोक्रेट्स ने 50 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है, जो ट्रंप के लिए बहुत बड़ी हार है। ट्रंप ने आखिरकार अपनी हार मान ली है और कहा है कि हम डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करेंगे। टेक्सास, साउथ कैरोलिना, ओहायो और कंसास जैसे राज्यों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने रिपब्लिकन पार्टी के मजबूत गढ़ों में सेंध लगा दी। डेमोक्रेट्स ने ऐसी कई सीटों पर जीत हासिल की, जहां दशकों से उनकी पहुंच नहीं थी। इसके साथ ही कई राज्यों में नए इतिहास भी बनाए। सबसे हैरान करने वाली बात उन इ...