नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- Top News Today: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कार्यशैली और स्वभाव को लेकर आम नागरिकों में चिंता बढ़ती जा रही है। रॉयटर्स और इप्सोस के संयुक्त सर्वेक्षण में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि देश की बड़ी आबादी ट्रंप के स्वभाव और निर्णय लेने की क्षमता पर सवाल उठा रही है। सर्वे के अनुसार, 62 प्रतिशत अमेरिकी ट्रंप के कामकाज से नाखुश हैं। दूसरी ओर, बिहार में सियासी बवाल मच गया है। पप्पू यादव ने कहा कि नेताओं के कमरे में गए बिना 90 प्रतिशत महिलाएं राजनीति नहीं कर सकती हैं। इस बयान पर बिहार राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सांसद पप्पू यादव को नोटिस जारी किया है। आयोग ने उन्हें तीन दिनों के अंदर लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें....अमेरिका में ट्रंप की लोकप्रियता को बड़ा झटक...