अंबेडकर नगर, जनवरी 30 -- अम्बेडकरनगर। जलालपुर तहसील क्षेत्र के सुरहुरपुर निवासी त्रिवेनी प्रसाद पांडेय के पुत्र सत्येन्द्र कुमार पांडेय ने जिले का नाम रोशन करके अन्तरराष्ट्रीय पहचान बनाई। किसान परिवार में जन्में सत्येन्द्र कुमार पांडेय ने अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में जलवायु एवं वायुमंडलीय विज्ञान में वैज्ञानिक के रूम में कार्यरत हैं। उनका शोध वैश्विक जलवायु परिवर्तन और वायुमंडलीय प्रक्रियाओं पर के्द्रिरत है। उन्होंने इसका श्रेय पिता के अलावां मां मालती देवी एवं पत्नी सिवानी पांडेय को दिया। युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत बने सत्येन्द्र ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से कोई भी अपने सपनों को हकीकत में बदल सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.