वर्जीनिया, अक्टूबर 30 -- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते कानू गांधी और उनकी पत्नी शिवा गांधी की अमेरिका में स्थित 30 एकड़ जमीन को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो गया है। अमेरिका की एक अदालत ने वर्जीनिया में इस जमीन पर कब्जा करने वाले शख्स को अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया है। सूरत के परिमल देसाई की अगुवाई में करीब 20 महीने तक चली कानूनी लड़ाई के बाद यह फैसला आया है। अदालत ने कब्जाधारी को जमीन से अपना सामान हटाने और उस पर अपना अधिकार जताना बंद करने का निर्देश भी दिया है।कहां है गांधी परिवार की यह जमीन? टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह जमीन अमेरिका के वर्जीनिया राज्य के वॉरेन काउंटी में शेनानडो नेशनल पार्क के पास स्थित है। कानू गांधी और शिवा गांधी ने इसे 1987 में खरीदा था। अपने जीवन के अंतिम वर्षों में गुजरात के दक्षिणी हिस्से में रहने क...