बांदा, अगस्त 8 -- बांदा l कथा व्यास रामप्रताप शुक्ल मानस किंकर अमेरिका में भक्तों को कथा का रसपान कराएंगे। संत मुरारी बापू के साथ वह यहां से 11 अगस्त को अमेरिका के लिए रवाना होंगे। अमेरिका के न्यूयार्क बोस्टन में 15 से 23 अगस्त तक श्रीराम कथा का आयोजन है। बांदा शहर निवासी कथा व्यास राम प्रताप शुक्ल वहां के श्रोताओं को बुंदेलखंड के वचनों से श्रीराम कथा का रसास्वादन कराएंगे l वहां हावर्ड यूनिवर्सिटी में वह तुलसी जयंती के अवसर पर आयोजित संत मुरारी बापू के श्रीमुख से रामकथा श्रवण करेंगे। यात्रा के दौरान न्यूयार्क में हडसन नदी क्रूज, स्टेचू ऑफ लिबर्टी, पश्चिमी गोलार्ध का स्काई डेक के दर्शन के लिए पहुंचेगे l 23 अगस्त को कथा समाप्ति के बाद वह वापस बांदा के लिए रवाना होंगे l मानस किंकर राम प्रताप शुक्ल ने बताया कि श्रीराम कथा में अमेरिका से विशेष...