अमेरिका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता में सुहानी ने लहराया परचम
गुड़गांव, मई 19 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। शहर के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-46 गुरुग्राम की बारहवीं कक्षा की छात्रा सुहानी गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय और देश का नाम रोशन किया है।
उपलब्धियों का विवरण सुहानी ने अमेरिका के फीनिक्स शहर में 9 से 15 मई तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं अभियांत्रिकी मेले में भौतिकी एवं खगोल विज्ञान श्रेणी में ग्रैंड पुरस्कार के तहत चौथा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर उन्हें 600 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई। सुहानी इससे पहले आईआरआईएस राष्ट्रीय विज्ञान मेले में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इसके बाद उनके शोध कार्य का चयन टीम इंडिया के शीर्ष 20 शोध कार्यों में किया गया था, जिसके आधार पर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.