नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- अमेरिकी राष्ट्रपति की मौजूदगी में आयोजित रात्रिभोज-कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी बहुत चिंता का विषय है। यहां एक बड़ा सवाल यह पैदा हुआ है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर सीधे हमले का इरादा था या विरोध जताने की आपराधिक कोशिश? दोनों ही स्थितियों में यह हमला निंदनीय और अफसोसजनक है। इससे अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था की साख पर सवाल पैदा होते हैं कि एक बंदूकधारी व्हाइट हाउस के कार्यक्रम में कैसे प्रवेश कर गया? क्या व्हाइट हाउस के निकट ही स्थित उस होटल की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं थी? यह अमेरिकी एजेंसियों के लिए जांच का विषय होगा कि इस हमले के पीछे केवल वैचारिक विरोध है या जेहादी मानसिकता या किसी दुश्मन देश की साजिश या ड्रग माफिया की कारस्तानी? ध्यान रहे, अमेरिका की सबसे बड़ी प्रतिष्ठा यही है क...