वाशिंगटन, मार्च 11 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका में पिछले 50 वर्षों में पहली नई तेल रिफाइनरी खुलने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट में भारत की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की भी बड़ी भूमिका है। ट्रंप ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा- मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि 'अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग' टेक्सास के ब्राउनस्विले में 50 वर्षों में पहली नई अमेरिकी तेल रिफाइनरी खोलने जा रही है। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब वाइट हाउस ईरान में चल रहे युद्ध के कारण ऊर्जा की बढ़ती कीमतों को लेकर वैश्विक चिंताओं को शांत करने की कोशिश कर रहा है। ट्रंप प्रशासन तेल और गैसोलीन की कीमतों को कम करने के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.