मथुरा, मार्च 19 -- सौंख अड्डा स्थित एक होटल में आयोजित लोकदल व किसान संगठनों के सम्मेलन में आए किसानों, सामाजिक संगठनों और लोकदल के नेताओं ने प्रस्तावित अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। सम्मेलन में आए वक्ताओं ने समझौते को भारतीय किसानों, कृषि व्यवस्था और देश की खाद्य सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. सुनील सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की राय लिए बिना ऐसे समझौते करने की तैयारी में है जो सीधे-सीधे विदेशी कंपनियों और बहुराष्ट्रीय कृषि कार्टेल को फायदा पहुंचाने वाले हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि यह किसान-विरोधी व्यापार समझौता लागू करने की कोशिश की गई तो देशभर में किसान आंदोलन खड़ा होगा। चौ. देवेंद्र सिंह बाना ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिकी कृष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.