बागपत, फरवरी 19 -- छपरौली। कस्बे में चौबीसी क्षेत्र के किसानों की बैठक आयोजित हुई जिसमें अमेरिका-भारत के बीच हुई ट्रेड डील पर नाराजगी जाहिर करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा और एक बड़े आंदोलन का बिगुल बजाया जाएगा। बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता ओमवीर तोमर ने कहा कि बड़ौत तहसील में किसानों की महापंचायत कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने कहा कि 9 मार्च से पार्लियामेंट शुरू होने जा रहा है। किसान और युवा साथी दिल्ली की ओर कूच करेंगे। बठैक की अध्यक्षता श्याम सिंह खोखर और संचालन प्रमोद खोखर ने किया। बैठक में पुनीत खोकर, प्रेमपाल खोखर, मास्टर कुशलवीर, सुदेश प्रधान, जयवीर मलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.