नई दिल्ली, मार्च 26 -- ईरान द्वारा मध्य पूर्व में अमेरिकी ठिकानों पर किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों के कारण भारी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में तैनात कम से कम 13 अमेरिकी सैन्य अड्डे अब रहने योग्य नहीं रह गए हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इससे प्रभावित अमेरिकी सैनिकों को अपने मूल सुरक्षित ठिकानों को छोड़कर होटलों और कार्यालय भवनों में स्थानांतरित होना पड़ा है, जिससे युद्धक्षेत्र की गतिविधियां बिखर गई हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने इस स्थिति को 'दूरस्थ युद्ध' का नाम दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अमेरिकी अधिकारियों और सैन्य कर्मियों के हवाले से बताया कि ईरान ने पूरे मध्य पूर्व में अमेरिकी ठिकानों पर बमबारी की है। इसके चलते कई सैनिकों को क्षेत्र भर में होटलों और दफ्तरों में शरण लेनी पड़ी। प्रमुख सैन्य अड्डों के क्षत...