नई दिल्ली, जनवरी 28 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी का ईरान ने बुधवार को तगड़ा पलटवार किया है। उसने कहा है कि अगर अमेरिका हमला करता है तो ऐसा जवाब देंगे कि जैसा पहले कभी नहीं दिया होगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट करके ईरान को तुरंत न्यूक्लियर डील करने और बातचीत के मेज पर आने के लिए कहा था। दोनों देशों में तनाव चरम पर पहुंच गया है। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के मिशन ने कड़ा जवाब देते हुए कहा है, ''ईरान आपसी सम्मान और हितों के आधार पर बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन अगर मजबूर किया गया, तो वह अपना बचाव करेगा और जैसा पहले कभी नहीं दिया, वैसा जवाब देगा!" इसके साथ ही ट्रंप के पिछले हफ्ते के सोशल मीडिया धमकी का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें कहा गया था कि एक विशाल बेड़ा इस्लामिक रिपब्लिक की ओर बढ़ रहा है।

हिंदी ह...