नई दिल्ली, जनवरी 4 -- देश की बागडोर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेल्सी रोड्रिगेज पर भरोसा जताया है। इसके साथ ही विपक्षी नेता कोरिना मचाडो के बारे में कहा कि उनके पास देश चलाने के लिए आवश्यक समर्थन नहीं है। बता दें कि शनिवार को वेनेजुएला के उच्च न्यायालय ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को राष्ट्रपति का पद अंतरिम रूप से संभालने का आदेश दे दिया। ट्रंप ने पत्रकारों से रोड्रिगेज के बारे में कहा कि वह वेनेजुएला को फिर से महान बनाने के लिए जो कुछ भी आवश्यक समझती हैं, वह करने को तैयार हैं। ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि वह बहुत ही विनम्र हैं। हम यह जोखिम नहीं उठा सकते कि कोई और वेनेजुएला की सत्ता संभाले जो वेनेजुएला के लोगों के हितों को ध्यान में न रखे। वेनेजुएला के अधिकारी सैन्य अभियान में बच गए और कम से कम फिलहाल तो वे अपने पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.