नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद के लिए प्रतिबंधों में दी छूट को और एक माह के लिए बढ़ा दिया है। अमेरिका के वित्त विभाग ने शुक्रवार देर रात एक आदेश जारी कर बताया कि 17 अप्रैल या उससे पहले समुद्र में मौजूद रूसी तेल पर लागू छूट को 16 मई तक बढ़ा दिया गया है। अमेरिका ने इसको लेकर कुछ दिन पहले इस छूट को आगे नहीं बढ़ाने की बात कही थी। अमेरिका ने पांच मार्च से एक महीने के लिए भारत को रूसी तेल खरीदने पर प्रतिबंधों से छूट दी थी। इसके कुछ दिनों बाद इसी तरह की छूट कई अन्य देशों को भी दी गई थी जो 11 अप्रैल को समाप्त हो गई। यह भी पढ़ें- भारत के लिए अच्छी खबर! अमेरिका ने रूसी तेल पर दी गई छूट को एक महीने और बढ़ाया शुक्रवार को जारी आदेश में ये भी स्पष्ट किया गया है कि यह छूट ईरान, उत्तर कोरिया, क्यूबा या यूक्रेन के कु...